लुधियाना| ताजपुर रोड गांव भामियां के नजदीक सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 11 वर्षीय बच्चे समेत पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार एक दुकान में जा घुसी। घायलों की पहचान ताजपुर रोड गांव भामियां निवासी आकाश कुमार (37), उनकी पत्नी खुशी देवी (35), बेटा अरमान (11) और आकाश के दोस्त रवि कुमार (35) के रूप में हुई है। पीड़ित आकाश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार व दोस्त रवि के साथ गांव बामनिया के नजदीक सड़क पार कर रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी।


