आतंकी अर्श डल्ला का एक और गुर्गा अरेस्ट:जेल से सुखा दुनेके के टच में आया, जमानत में किया सहयोग, फिर बना एक्टिव मेंबर

पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आतंकी अर्श डल्ला के एक और साथी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान कंवलजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पर नशा तस्करी समेत आठ से अधिक मामले दर्ज हैं। वह श्री मुक्तसर साहिब, लुधियाना, मोगा सहित पंजाब की विभिन्न जेलों में बंद रह चुका है। हाल ही में, अप्रैल 2025 में, वह फरीदकोट जेल से रिहा हुआ था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि 2023 में जेल में रहते हुए वह कैदियों के माध्यम से कुख्यात गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुखा दुनेके (अब मृत) के संपर्क में आया। सुखा दुनेके कनाडा स्थित गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का करीबी सहयोगी था। सुखा दुनेके ने रिहाई के बाद कंवलजीत को आपराधिक गतिविधियों में शामिल करने के इरादे से उसकी जमानत में मदद की थी। इसके बाद सुखा दुनेके ने उसे अर्श डल्ला से मिलवाया। याद रहे कि मूल रूप से मोगा का रहने वाला और आतंकवादी तत्वों से जुड़ा सुखा दुनेके सितंबर 2023 में कनाडा के विन्निपेग में मारा गया था। बाद में उसकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *