इन्फ्लुएंसर कमल कौर का हत्यारा मुस्लिम से निहंग बना:विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका, हारा तो धार्मिक संगठन बनाया, अब UAE भागा अमृतपाल मेहरों

पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या करने का मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों UAE भाग चुका है। पुलिस उसके लुकआउट नोटिस जारी करा चुकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमृतपाल सिख नहीं था, वह मुस्लिम परिवार में जन्मा था। सिख धर्म से प्रभावित होकर अमृतपाल सिंह मेहरों निहंग बन गया। दो साल पहले एक यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अमृतपाल सिंह ने इस बात को कबूल भी किया था। उसने कहा था- मुझे इस बात का दुख है कि सिख मुझे सिख नहीं मानते। जब कोई घटना होती है, तो लोग कहते हैं कि मैं मुसलमान हूं। अमृतपाल केवल 12वीं तक पढ़ा था। उसने 2014 में आईटीआई मोगा से डीजल मैकेनिक्स में डिप्लोमा किया था। निहंग बनने के बाद उसने 2022 में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, उसे केवल 6,363 वोट मिले और उसकी जमानत जब्त हो गई। चुनाव में असफलता के बाद उसने पार्टी से अलग होकर अपना संगठन “कौम दे राखे” बना लिया। मुस्लिम से निहंग सिख कैसे बना अमृतपाल, 4 पॉइंट्स में जानिए… विधानसभा चुनाव के हलफनामे में किए 3 खुलासे… अब जानिए कि अमृतपाल मेहरों क्यों चर्चा में है… सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या की
लुधियाना के लक्ष्मण नगर की रहने वाली कंचन तिवारी उर्फ कमल कौर भाभी (29) की 9 जून को बठिंडा में हत्या कर दी गई। उसने बैंक की नौकरी छोड़कर सोशल मीडिया पर डबल मीनिंग कंटेंट बनाना शुरू किया था। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उसके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। करीब 7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला ने उसे धमकियां दी थीं। इसके बाद कौम दे राखे ग्रुप के मुखिया अमृतपाल सिंह मेहरों उसके पीछे लग गया। 9 जून को आरोपी उसे प्रमोशनल वीडियो के बहाने बठिंडा ले गए, जहां उसकी हत्या कर दी गई। उसके दो साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि अमृतपाल हत्या करने के तुरंत बाद यूएई भाग गया। दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकियां दी
अमृतसर की इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा 5 साल से सोशल मीडिया पर एक्टिव है। दीपिका के 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी साल मार्च में लूथरा को मेहरों ने धमकी दी। इसके बाद लूथरा से अमृतपाल मेहरों ने माफी भी मंगवाई। अब अमृतपाल मेहरों और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने रविवार को एक ईमेल के जरिए उसे धमकाया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने फेवर में पोस्ट की
पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी भी कंचन की हत्या के बाद अमृतपाल मेहरों के हक में वीडियो पोस्ट कर रहा है। इस पर इन्फ्लुएंसर सुरलीन कौर ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा- पाकिस्तान का शहजाद भट्टी खच्च (घटिया) बंदा है, जो एक साल से मेरे साथ लड़ रहा है। उसने मेरे खिलाफ वीडियो भी पोस्ट की थी। सुरलीन ने कहा कि वह अकेली ही उसके साथ लड़ रही थी और सिखों के लिए कोई भी लड़की खड़ी नहीं हुई थी। लेकिन इन लोगों ने फोटो लगाकर बहुत गलत किया। अब उस शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि वह अमृतपाल सिंह मेहरू के साथ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *