कार की टक्कर से बाइक पर सवार दंपती घायल

गढ़वा | गढ़वा रेहला मार्ग पर चेतना गांव के पास कार व मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों में पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कोसियारा गांव निवासी मुस्लिम अंसारी 32 वर्ष एवं उसकी पत्नी रुखसाना खातून 28 वर्ष के नाम शामिल है। दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कि मुस्लिम अंसारी अपनी पत्नी को लेकर गढ़वा बाजार करने के लिए आए हुए थे। गढ़वा से बाजार करके अपने घर लौट के क्रम में चेतन गांव के पास सामने से आ रही कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक ने दोनों घायलों को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *