अंबिकापुर | तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्राम हरिहरपुर रामचंद्रपुर निवासी 22 सुमन कुमार की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 7 जनवरी को आरागाही से बाइक में लौटते समय तकिया के जंगल में हुआ था। वह निजी काम से घर से निकला था और शाम को लौट रहा था। हादसे के बाद आसपास के लोगों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पता चलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। युवक को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई थी। इलाज के बाद भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


