कार की विंडो से निकलकर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल:पेंड्रा में चलती कार से सेल्फी लेते तीन युवक, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। मरवाही से गौरेला मार्ग पर तीन युवकों ने चलती कार में खतरनाक स्टंट करते हुए सेल्फी लेने का वीडियो बनाया। यह घटना 18 फरवरी की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार में सवार दो युवक कार की विंडो और एक युवक सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं हुड़दंग कर रहे युवकों का पीछे से आ रहे किसी शख्स ने वीडियो बना लिया है। जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक पेंड्रा की सबसे मुख्य सड़क पीएनबी से सरस्वती शिशु मंदिर के पास कार से फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। युवकों ने यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कार में बैठे युवक न तो यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। वहीं उस कार की विंडो से एक युवक बाहर निकलकर स्टंट कर रहा है। वहीं सनरूफ से दो युवक बाहर निकलकर सेल्फी ले रहे हैं। कार चालक की उम्र भी कम दिखाई दे रही है। शहर के बीचोंबीच किए गए इस खतरनाक स्टंट को देखकर राहगीर भी हैरान थे। बीयर की बोतल लेकर गाड़ी चलाते हुए युवक का वीडियो वायरल इससे पहले भी इसी इलाके में एक युवक का बीयर की बोतल लेकर गाड़ी चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने चालान की कार्रवाई की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की कमी के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले युवा पहले से ही लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें रायपुर में बाइक ने सांड को मारी टक्कर, VIDEO:इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर डाल रहे थे युवक, स्टंटबाजी करते पकड़े गए 5 युवक राजधानी रायपुर में स्टंटबाजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तेज गति से बाइक चला रहे दो युवक सांड से टकराकर गिर गए। इस दौरान आसपास बाइक में कई और लड़के भी थे। वहीं, पुलिस ने 5 स्टंटबाजों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में एक्शन भी लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *