छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का दौरा किया। टीम ने धनपुर स्थित प्राचीन मंदिर का निरीक्षण किया। सर्वेक्षण टीम में पुरातत्व विभाग के अधीक्षक सुशान्त कर, पुरातत्ववेत्ता डॉ. हैग्रीव परिहार और एक वरिष्ठ फोटोग्राफर शामिल थे। टीम ने धनपुर मंदिर में स्थापित प्राचीन मूर्तियों का सर्वेक्षण किया और उनकी फोटोग्राफी की। विशालकाय बेनीबाई प्रतिमा का भी विशेष सर्वेक्षण किया गया। सबसे ऊंची चोटी राजमेरगढ़ के सर्वेक्षण का रखा प्रस्ताव सर्वेक्षण के बाद टीम ने जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी से मुलाकात की। टीम ने जिला प्रशासन द्वारा पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान जिले की सबसे ऊंची चोटी राजमेरगढ़ के सर्वेक्षण का भी प्रस्ताव रखा गया। राजमेरगढ़ एक प्राचीन संरक्षित स्थल है।


