कार के पहिए चोरी कर ले गए चोर, मामला दर्ज

भास्कर न्यूज | उदयपुर अंबिकापुर बिलासपुर हाईवे नेशनल से लगे बिशुनपुर से कार के दो पहिया को चोरों ने चोरी किया और फरार हो गए। मामले की शिकायत उदयपुर थाने में दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र उदयपुर से लगे एक किलोमीटर दुर बिशुनपुर निवासी सुदर्शन अग्रवाल के घर से कार की दो पहिया 23 मार्च की रात हो गई। प्रार्थी अपनी बलेनो कार क्रमांक सीजी 15 डीडी 3978 को पार्क किया था। सुबह सोकर उठकर देखा तब कार से दो पहिया गायब थे। आसपास पता करने के बाद कुछ पता नहीं चला। इसके बाद प्रार्थी ने उदयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेता दीपक सिंघल ने कहा इन दिनों क्षेत्र में कहीं भी चोर धावा बोल रहे हैं। पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *