कार को बचाने में दुकान में घुसा ट्रक:धमतरी से रायपुर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित, किराना दुकान क्षतिग्रस्त; पीपल के पेड़ से टकराया

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक ट्रक किराना दुकान में घुस गया। ग्राम कोसमर्रा में 13 जून की रात ट्रक धमतरी से रायपुर जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक कार के अचानक रुकने से बचने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया। बैलेंस बिगड़ने के बाद माल से लदा ट्रक (नंबर CG 08 AX 9047) सीधे दुकान में जा घुसा। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है ड्राइवर ने ट्रक संभाल नहीं पाया और हादसा हो गया। घटना में दुकान का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान के पर्दे फट गए और टीन की छत टूट गई। ट्रेलर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। दुकान के सामने खड़े पीपल के पेड़ ने ट्रेलर को आगे बढ़ने से रोक दिया। रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और कोई मौजूद नहीं था। मामले की जांच में जुटी पुलिस सुबह जब ग्रामीणों ने यह देखा तो दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक ने भखारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के सरपंच को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *