मेडिकल स्टूडेंट ने बॉडी-पेन में खाई डिप्रेशन की दवाई:चिड़चिड़ेपन में ज्यादा खुराक लिया, तबीयत बिगड़ी; गंभीर हालत में इलाज जारी

कोरबा जिले में एक मेडिकल की छात्रा बॉडी पेन और चिड़चिड़ापन से परेशान होकर डिप्रेशन की दवाई खा ली। दवाई के ज्यादा मात्रा के सेवन से उसकी हालत और बिगड़ गई। घटना 13 जून की है। मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय छात्रा रायगढ़ जिले के छाल की रहने वाली है। वह कोरबा के मेडिकल कॉलेज में पिछले 2 साल से MBBS की पढ़ाई कर रही है, अभी सेकेंड ईयर में है। सुभाष चौक स्थित छात्रावास में रहती है। डॉक्टरों के मुताबिक, छात्रा ने पैरोक्सेटीन खाई है जो एक एंटी-डिप्रेसेंट दवा है। यह डिप्रेशन और एंग्जाइटी डिसऑर्डर के इलाज में इस्तेमाल की जाती है। यह सेलेक्टिव सेरोटोनिन रीअपटेक इनहिबिटर श्रेणी की दवा है, जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन के स्तर को नियंत्रित करती है। पैरोक्सेटीन दवा के सेवन से बिगड़ी तबीयत जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने छात्रा का बयान दर्ज किया है। छात्रा ने बताया कि उसे शारीरिक दर्द और इससे राहत पाने के लिए उसने पैरोक्सेटीन दवा का सेवन किया। इसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। छात्रा के मानसिक स्थिति की होगी जांच घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा को दवा की जानकारी होने के बावजूद अधिक मात्रा में सेवन करने और उसकी मानसिक स्थिति को लेकर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *