सुकमा कांग्रेस भवन अटैच के विरोध में बिलासपुर में प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला जलाया, पुलिस को चकमा देकर की नारेबाजी

बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुकमा कांग्रेस भवन को अटैच किए जाने के विरोध में जुलूस निकाला। कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से ईडी का पुतला लेकर निकले। नेहरू चौक पर पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पुतले को बचाते हुए आगे बढ़ गए। ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन जलते पुतले को लेकर दौड़े। पुलिस पानी लेकर उनके पीछे गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि देश में पहली बार किसी राजनीतिक दल के कार्यालय में ईडी ने तालाबंदी की है। सरकार के इशारे पर कांग्रेस भवन की संपत्ति अटैच कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार के इशारे पर कांग्रेस भवन की संपत्ति अटैच की गई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार विफल है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है। हवाई हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में निगम के पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, पार्षद शहजादी कुरैशी समेत कई नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि भी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *