कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मिशन अमृत 2.0 योजना के तहत काम चल रहा है। 102 करोड़ रुपए की इस योजना का 33 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कोसारटेड़ा बांध से 24 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक लाया जाएगा। यहां 9 एमएलडी क्षमता का प्लांट पानी को शुद्ध करेगा। शुद्ध पानी को 11 किलोमीटर की पाइपलाइन से शहर की टंकियों में भेजा जाएगा। शहर में दो नई ओवरहेड टंकियां बन रही हैं। बांधापारा में 555 किलोलीटर और फॉरेस्ट कॉलोनी में 810 किलोलीटर क्षमता की टंकियां होंगी। इन्हें पुरानी पांच टंकियों से जोड़ा जाएगा। इससे 9,000 घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। करीब 40 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 143 किलोमीटर लंबी पाइप बिछाई पानी के वितरण के लिए 143 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। निर्माण एजेंसी योजना के सभी कार्यों को पूरा करेगी। साथ ही अगले पांच साल तक इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालेगी।


