लाहौरी गेट इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवार महिला को साइड से टक्कर मार दी। महिला के परिवार वालों को हादसे की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रक चालक ने महिला के बुलेट सवार देवर को भी टक्कर मार दी। घायल नवीन ने बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है। डॉ. नवीन ने बताया कि थोड़ी देर पहले फोन आया कि किसी ट्रक वाले ने भाभी की गाड़ी को टक्कर मार दी है। जब वह मौके पहुंचा तो चालक ट्रक भगाने कि कोशिश कर रहा था। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह फिर भी नहीं रुका और उसने उसके बुलेट को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रक चालक का मेडिकल करवाया जाएगा और अगर नशे में होने की पुष्टि होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार और इलाकावासियों ने बताया कि ट्रक चालक नशे की हालत में था।


