​पुलिस ने खंगाले सरायों-होटलों के रजिस्टर, 8 संदिग्ध राउंडअप

भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर में अमन-शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने स्पेशल चेकिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान होटलों, सरायों और गेस्ट हाउसों में चेकिंग करते हुए भीड़भाड़ वाली जगह पर भी जांच की गई। एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह ने बताया कि थाना ई डिवीजन के मुख्य अफसरों और सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह समेत पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग की। पुलिस ने कटड़ा जैमल सिंह, कटड़ा शेर सिंह, गुरु बाजार, बाजार कर्मों ड्योढ़ी, टाहली साहिब बाजार, प्रताप बाजार और शास्त्री मार्केट में गश्त की। इस दौरान होटलों, सरायों और गेस्ट हाउसों की भी जांच की गई। विजिटर इन और आउट एंट्री रजिस्टर की अच्छी तरह से जांच की गई। इस दौरान 7/8 संदिग्धों को राउंडअप किया गया, जिनसें पूछताछ कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *