भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बेहोश होकर गिरे युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना 26 अप्रैल की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। एसीपी वेस्ट शिव दर्शन ने बताया कि होशियारपुर का रहने वाला हरप्रीत सिंह यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहा था, जो बेहोशी की हालात में मिला। जब अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करवाया गया है। हालांकि आशंका है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।


