कार चढ़ाकर महिला की हत्या:आरोपी ने बच्ची से की थी अश्लील हरकत, संगरूर में मृतका के बेटे ने VIDEO पंचायत को दिया तो निकाली रंजिश

पंजाब के संगरूर में रंजिशन एक महिला पर पिकअप गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान भजनो देवी (50) के रूप में हुई है। मृतका के बेटे सुखचैन राम ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले ही गली में एक बच्ची से अश्लील हरकत की थी, जिसकी वीडियो उन्होंने पंचायत के सामने रखा था। इसके बाद से आरोपी उनके परिवार के पीछे पड़ा था। बेटे सुखचैन ने बताया कि आरोपी सुबह से घात लगाकर बैठा था, जैसे ही मां घर से बाहर निकली उसने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। सिलसिलेवार तरीके से जानें पूरा मामला… पुलिस ने आरोपी को दबोचा थाना सिटी–1 के एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था। वर्ष 2023 में भी झगड़ा हुआ था, जिसका बाद में राजीनामा हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी राज कुमार को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *