पतरातू डैम एक बार फिर विदेशी मेहमानों की चहचहाहट से गुलजार हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी सैकड़ों साइबेरियन प्रवासी पक्षी सर्दी शुरू होते ही रामगढ़ जिले के इस प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट पर पहुंच चुके हैं। ये पक्षी नवंबर से फरवरी तक यहां डेरा डालते हैं, जिससे डैम का सौंदर्य और भी बढ़ जाता है। पर्यटकों की नौकाओं के आसपास मंडराते है पक्षी ये प्रवासी पक्षी डैम में पहले से मौजूद लाल सोर और पनडुबी जैसे स्थानीय पक्षियों के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं। पर्यटकों की नौकाओं के आसपास मंडराते हुए ये पक्षी विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिन्हें देखकर पर्यटक रोमांचित होते हैं। ठंड के सीजन में बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं दूरदराज से आए पर्यटकों ने बताया कि साइबेरियन पक्षी संवेदनशील होते हैं। नाविक संघ के सदस्यों ने जानकारी दी कि पर्यटकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और बोटिंग के दौरान गाइड भी उपलब्ध रहते हैं। ठंड के सीजन में बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। बेहतर साफ-सफाई और रखरखाव की आवश्यकता पर भी जोर हालांकि, कुछ पर्यटकों ने सुझाव दिया कि पतरातू डैम में पुरानी व्यवस्था से लोग अब ऊब चुके हैं। उन्होंने पर्यटन विभाग से वॉटर स्पोर्ट्स, पैरा ग्लाइडिंग, स्टीमर राइड, एडवेंचर स्पोर्ट्स और नाइट टूरिज्म जैसी नई गतिविधियां शुरू करने का आग्रह किया। पर्यटकों ने पतरातू डैम क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई और रखरखाव की आवश्यकता पर भी जोर दिया। पर्यटक पतरातू डैम के साथ-साथ पतरातू पिठोरिया घाटी और पलानी वाटरफॉल जैसे आसपास के अन्य पर्यटक स्थलों का भी आनंद ले रहे हैं। —————————— ये भी खबर पढ़िए रंग-बिरंगे विदेशी पक्षी बढ़ा रहे जमशेदपुर की रौनक:डैम और नदियों के किनारे दिख रहे कई विदेशी पक्षी, वन विभाग रख रहा नजर सर्दियों की शुरुआत के साथ जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में प्रवासी पक्षियों का आगमन तेज हो गया है। चांडिल डैम, डिमना लेक, खरकई और सुवर्णरेखा नदी किनारे इन दिनों विदेशी पक्षियों की कई प्रजातियां दिखाई दे रही हैं। एक दर्जन से अधिक विदेशी प्रजातियों के पक्षी पहुंचे वन विभाग ने जलाशयों और आसपास के क्षेत्रों में प्रवासी पक्षियों की गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी है, ताकि उनके संरक्षण और सुरक्षित आवास को सुनिश्चित किया जा सके। वन विभाग के अनुसार, इस सर्दी में एक दर्जन से अधिक विदेशी प्रजातियों के पक्षियों का आगमन हुआ है। पढ़िए पूरी खबर…


