कार छोड़कर भागा शराब तस्कर:बूंदी पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, 45 पेटी देसी शराब बरामद

बूंदी में अवैध शराब तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बूंदी पुलिस ने 45 पेटियां देसी शराब से भरी स्विफ्ट डिजायर कार छोड़कर भागे आरोपी परमेश्वर भाट को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 29 अक्टूबर 2025 को के.पाटन थाना पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर की गई। कार में भरी मिली 45 पेटी शराब घटना 29 अक्टूबर की ही है जब एएसआई हजारी सिंह वाहनों की जांच के लिए नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान, कापरेन की ओर से सफेद स्विफ्ट डिजायर (RJ20-CC-6769) तेज गति से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ दी और तेजी से कोटा की तरफ भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया और कुछ दूरी पर कार को रोक लिया। तलाशी में कार से देसी शराब की 45 पेटियां बरामद की गईं। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना से पकड़ा गया आरोपी घटना के बाद के.पाटन थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के तहत थानाधिकारी हंसराज मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी परमेश्वर भाट (25) निवासी देवरिया, थाना तालेड़ा, जिला बूंदी को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *