कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, VIDEO:सड़क क्रॉस कर रहे थे, घिसटते ले गया; रोड पर निकल रही थी चिंगारी

आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बाइक को घसीटते हुए 100 मीटर तक ले गई। रोड पर चिंगारी निकलती रही। आवाज आ रही थी-‘बचाओ…बचाओ’। हादसा कब का है, अभी ये पता नहीं चल सका है। राहगीर बाइक सवारों को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक है। ये घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार की है। 2 तस्वीरें देखिए एक बाइक पर जा रहे थे तीनों
मृतकों की पहचान सुरेंद्र(18) पुत्र रविंद्र, प्रवीण कुमार(27) पुत्र रामहित के रूप में हुई। जबकि घायल वीरेंद्र( 23) जयप्रकाश का इलाज चल रहा है। सभी कौड़िया बाजार के रहने वाले हैं। जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर बाजार आए थे। इसी दौरान अंबेडकर नगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। पिता ने कराया कार चालक पर मुकदमा
सुरेंद्र के पिता रविंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, जिससे गाड़ी के बारे में जानकारी जुटा जा सके। ———————————————
ये भी पढ़ें… आगरा में बेकरी का ओवन फटा, 14 कर्मचारी झुलसे:चमड़ी जल गई, सड़क पर तड़पते रहे….मदद के लिए चिल्लाते रहे आगरा में बेकरी का ओवन फटने से 14 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई। झुलसे कर्मचारी रोड पर करीब 1 घंटे तक तड़पते और मदद की गुहार लगाते रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दोपहर 1 बजे की हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर में मेडले बेकर्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की है। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *