KGMU में मरीज को आउटसोर्सिंग कर्मी ने छेड़ा:तीमारदारों ने किया बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस में आरोपी को हिरासत में लिया

KGMU के मानसिक स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने महिला मरीज के छेड़छाड़ की। आरोप है कि उसने महिला के साथ रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसकी इज्जत बची। घटना के बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। KGMU प्रशासन ने भी मामले में जांच करने की बात कही है। मंगलवार की है घटना जानकारी के मुताबिक, मामला 14 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे का है। KGMU के मानसिक स्वास्थ्य विभाग के सेकेंड फ्लोर के महिला प्रसाधन कक्ष के पास आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने मानसिक रूप से बीमार युवती को देखा। इसके बाद उससे छेड़छाड़ शुरू कर दिया। दुराचार का प्रयास किया। मरीज ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद आरोपी भागने लगा। हालांकि आरोपी भाग नहीं सका, शोर पर जुटे लोगों ने आरोपी कर्मचारी को धर-दबोचा। पीड़ित के तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद विभाग के अन्य कर्मचारी भी जुट गए। मरीज के परिजनों ने की शिकायत पीड़ित परिवारीजनों ने घटना की जानकारी कर्मचारियों की दी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों तक मामला पहुंचा। तीमारदारों की शिकायत के बाद प्रॉक्टर कार्यालय ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी कर्मचारियों को हिरासत लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *