सीहोर के बुधनी में घर के बाहर धूप सेंक रही महिला पर एक शख्स ने कार चढ़ा दी। घटना बुधवार दोपहर वार्ड नंबर 1 की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सांवला बाई घर के बाहर बैठी थीं, तभी कार सीधे उनकी ओर आती है और दोनों पैरों पर से गुजर जाती है, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गईं। हादसे के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। घटना को लेकर लोगों में नाराज़गी है।
बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा के मुताबिक, जिस कार से महिला घायल हुईं, उसी कार के चालक ने उन्हें तुरंत नर्मदापुरम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देखिए घटना के तीन विजुअल्स महिला ने दर्ज नहीं कराई शिकायत
एसडीओपी के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर सांवला बाई ने कोई शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। एसडीओपी ने कहा कि पुलिस दोबारा पीड़िता से संपर्क करेगी और यदि महिला शिकायत करती हैं, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। ये खबरें भी पढ़ें…
बदनावर में कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा, VIDEO:फावड़े से समेटा क्षत-विक्षत शव बदनावर में लेबड़-नयागांव फोरलेन की बड़ी चौपाटी पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, उनके शव को फावड़े से समेटकर तिरपाल में बांधकर अस्पताल ले जाया गया। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें कंटेनर बाइक सवार के ऊपर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर


