कार पार्किंग में व्यवस्था लागू:रेलवे ने पार्किंग में शुरू किया ऑनलाइन सिस्टम, पहले दिन 22 गाड़ियां ही पहुंचीं

रेलवे स्टेशन में पार्किंग की पर्ची अब एप से कटेगी। रेलवे ने सबसे पहले यह व्यवस्था कार पार्किंग में लागू किया है। सोमवार से इस नए सिस्टम का ट्रायल शुरू कर दिया है। हालांकि सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते कार पार्किंग में महज 22 गाड़ियां ही पार्क हुई। इस नए सिस्टम के अनुसार पार्किंग में एंट्री करते ही रेलवे के कर्मचारी गाड़ी नंबर की फोटो खींच रहे हैं। उसके बाद कार चालक का मोबाइल नंबर लेकर एप के माध्यम से पार्किंग चार्ज, एंट्री और एग्जिट का समय, सब पता चल रहा है। वहीं क्यूआर कोड स्कैन करते ही पार्किंग चार्ज का भुगतान किया जा सकता है। इससे समय की बचत हो रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन से एक दिन में करीब 70 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। वर्तमान में स्टेशन की नई बिल्डिंग के बनाने का काम चल रहा है। वर्तमान में स्टेशन के दोनों तरफ पार्किंग में करीब 80 कार और 1300 टू व्हीलर पार्क होती हैं। एप सिस्टम भी… जानें ये कैसे काम करेगा पार्किंग के एक एप सिस्टम भी लागू किया गया है। इस सिस्टम के तहत यात्री को अपने मोबाइल पर एप डाउन लोड करना पड़ेगा। एप के माध्यम से ही क्यूआर कोड जनरेट होगा। पार्किंग में प्रवेश के दौरान अटेंडर को क्यूआर कोड स्कैन कराया जाएगा। इसे स्कैन करते ही मोबाइल पर एग्जिट के लिए ओटीपी आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *