भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अंबागढ़ चौकी के मांगाटोला में 70 वर्षीय वृद्धा की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। ड्राइवर कार को रिवर्स कर रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। तब वृद्धा घर के सामने बने चबूतरे में बैठी थी। चौकी पुलिस ने कार चालक पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कुंवर बाई नेताम घर के बाहर चबूतरे में बैठी थी। पास ही चालक कार को रिवर्स कर रहा था। रिवर्स करते हुए उसने चबूतरे में बैठी कुंवर बाई को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा को गंभीर चोटे आई थी, जिसे चौकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।


