कार में घुसा बेकाबू ट्रेलर, 3 घायल:अचानक यू-टर्न लेने से हुआ हादसा; वृंदावन दर्शन जा रहा परिवार

भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में ट्रेलर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत 3 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक ने अचानक यू-टर्न लिया, जिससे यह दुर्घटना हुई, जिससे अचानक सामने आए ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। घटना हलैना थाना क्षेत्र में आमोली टोल प्लाजा के पास हुई। दौसा जिले के महुआ निवासी एकांत उपाध्याय अपने परिवार के साथ कार से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। उनकी कार के आगे एक ट्रेलर चल रहा था। हादसे के बाद चालक फरार टक्कर के बाद ट्रेलर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि कार सवार संभल भी नहीं पाए और कार ट्रेलर से जा भिड़ी। 3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती हादसे में कार चला रहे एकांत उपाध्याय, उनकी भाभी ललिता देवी और मां सोमलता उपाध्याय घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को हलैना अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने ट्रेलर किया जब्त सूचना मिलने पर हलैना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *