भीलवाड़ा में पुलिस ने AK 47 से फायरिंग की:चलती गाड़ी से निशाने लगाए, अपराधियों से निपटने और मुठभेड़ की प्रैक्टिस की

भीलवाड़ा पुलिस ने आपराधिक गैंग और मुठभेड़ से निपटने के लिए फायरिंग की प्रैक्टिस की। अपराधियों द्वारा अवैध फायर आर्म्स के बढ़ते हुए उपयोग को देखते हुए फायरिंग अभ्यास किया गया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान अपराधी और पुलिस की मुठभेड़ के दौरान बनने वाली स्थिति के अनुरूप फायरिंग की प्रैक्टिस की गई। फायरिंग बट पर साधे निशाने एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा के फायरिंग बट पर पुलिस के जवान, डीएसटी ओर क्यूआरटी टीम ने फायरिंग की प्रैक्टिस की। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में मादक पदार्थों के तस्करों एवं अन्य अपराधियों द्वारा अवैध हथियारों से फायर करने और अपराधियों को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ के हालत बनने पर अपराधियों पर नियंत्रण के चलते फायरिंग बट पर पुलिस के जवानों, क्यूआरटी टीमों ओर डीएसटी के जवानों ने फायरिंग की प्रैक्टिस की। वास्तविक स्थिति बनाकर किए फायर अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने की घटनाओं के दौरान बनने वाली वास्तविक स्थितियों के अनुरूप फायरिंग प्रैक्टिस की गई। इस दौरान अपराधियों पर चलती गाड़ी से एक-47 से फायर करना। दूरी से फायर करना, भागते हुए अपराधियों पर फायर करना एवं चलती हुई गाड़ी में अपराधियों की फायरिंग के स्वयं को बचाव करते हुए फायर कर टायर ब्रस्ट करने जैसी वास्तविक स्थितियों का निर्माण कर फायरिंग का अभ्यास किया गया। इन हथियारों से की प्रैक्टिस क्यूआरटी जवानों ने भीड़ नियंत्रण के लिए ओर डीएसटी टीमों द्वारा भी गैस गन, गैस सेल एवं ग्रेनाइट के इस्तेमाल करने से संबंधित प्रैक्टिस की। फायरिंग प्रेक्टिस के दौरान पुलिस के जवानों ने AK47 पिस्टल, ब्लॉक पिस्टल, MP5 एसएलआर, गैस गन, गैस सेल एवं ग्रेनेड से प्रैक्टिस की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *