लुधियाना| कार में नशा तस्करी कर रहे 2 भाईयों को सीआईए ने धर दबोचा। उनके कब्जे से 310 ग्राम हेरोइन व 20 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गांव कन्नियां के रहने वाले बूटा सिंह व जगराज सिंह उर्फ पालू के रूप में हुई है। पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए एडी सीपी अमनदीप बराड़ ने बताया कि आरोपियों को सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना पर काबू किया। आरोपी नशा तस्करी करते हैं और कार में हेरोइन व चूरा-पोस्त की खेप लेकर जा रहे हैं।


