दसवीं बोर्ड रिजल्ट {स्कूल:सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल माछीवाड़ा, पोजीशन: डिस्ट्रिक्ट में सेकेंड, {पिता: स्वर्गीय गुरदेव सिंह सिद्धू {माता: रंजीत कौर(पंजाबी व एसएसटी की टीचर) {लक्ष्य: आर्किटेक्ट बनना {विषय अनुसार अंक: { मैथ्स-100 {हिंदी-100 {साइंस-99 {पंजाबी-99 { इंग्लिश-96 {जैसमीन ने बताया कि उसने लर्निंग पर ज्यादा फोकस किया है। मैथ्स और फिजिक्स पर ज्यादा ध्यान दिया। जवाब लिखने पर अहम पॉइंट्स को ही लिखा और हर सवाल को सही ढंग से पढ़ कर फिर जवाब दिया। रोजाना 8 घंटे सेल्फ स्टडी को दिए। जैसमीन ने बताया कि उसे स्केचिंग, ड्राइंग और कुकिंग करना पसंद है। {स्कूल:सतपॉल मित्तल स्कूल, पोजीशन: ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम टॉपर, ) {पिता: युवराज सिंह(हौजरी कारोबारी) {माता: शैली मल्होत्रा(फैशन डिजाइनर) {लक्ष्य: इकोनॉमिक्स और फाइनांस में आगे जाना {विषय अनुसार अंक: { मास मीडिया-99{ पॉलिटिकल साइंस-98{ साइकोलॉजी-98 { इंग्लिश-97 {शनाया ने बताया कि पढ़ाई के साथ ही बैडमिंटन और पब्लिक स्पीकिंग पर भी ध्यान दिया। दोनों में ही स्टेट लेवल तक भाग लिया। पढ़ाई के लिए रोजाना दो घंटे दिए। अब अशोका यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करेगी। डांस करना, लिखना और पब्लिक स्पीकिंग पसंद है। भास्कर न्यूज | लुधियाना काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(सीआईएससी ई) के रिजल्ट में लुधियाना के स्टूडेंट्स अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। टॉपर्स में वो स्टूडेंट्स भी रहे हैं जिन्होंने पढ़ाई से ज्यादा अपने जुनून को महत्व दिया लेकिन फिर भी एग्जाम में अच्छे स्कोर हासिल करने में कामयाब रहे। बारहवीं बोर्ड के रिजल्ट में मेडिकल स्ट्रीम में तारिशी सिंगला(99.25%) पहले, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल भट्टियां से सिमरन जॉन(98.75%) के साथ दूसरे और राघव खन्ना(97.5%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नॉन मेडिकल में सतपॉल मित्तल स्कूल से काएरा पाहवा(98.25%) पहले, दित्या जिंदल(97.75%) दूसरे और अदम्या सोहू(97.5%) अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स में सतपॉल मित्तल स्कूल से दिशित माटा(98.5%) पहले, आधिश जैन(98.25%) के साथ दूसरे और त्विशा अग्रवाल(97.75%) तीसरे स्थान पर रहे। ह्यूमैनिटीज में सतपॉल मित्तल स्कूल से शनाया मल्होत्रा(98%) अंक लेकर पहले, आरती ठाकुर(97.25%) दूसरे और वासवी सिंघल (96.5%) के साथ तीसरे स्थान पर रही। {नाम: शनाया मल्होत्रा { अंक:392/400(98%) {नाम: जैसमीन कौर सिद्धू { अंक: 494/500 (98.8%) {स्कूल:सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल भट्टियां, पोजीशन: डिस्ट्रिक्ट में सेकेंड, ) {पिता: जॉन( अमेरिका में हैं) {माता: सुखजीत कौर (गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में टीचर) {लक्ष्य: डॉक्टर बनना {विषय अनुसार अंक: { फिजिक्स-9 {बायोलॉजी-99 { फिजिकल एजुकेशन-99 {इंग्लिश-98 सिमरन जॉन ने बताया कि उसने फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी के विषयों पर ज्यादा फोकस किया। रोजाना रात 12 बजे तक पढ़ाई की और एग्जाम के दौरान 2 भी बज जाते थे। अब नीट एग्जाम की तैयारी कर रही है। किताबें पढ़ना पसंद है। नाम: सिमरन जॉन {अंक:395/400(98.75%)


