बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने ऑपरेशन विषभंजन के तहत मादक-पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफीम का दूध और स्मैक बरामद की है। वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही अल्टो कार को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी तस्कर ने मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी रमेश कुमार ने बताया- सिणधरी थानाधिकारी उमेश कुमार मय पुलिस टीम वांटेड आरोपियों की तलाश एवं बदमाशों पर निगरानी के लिए गशत सिणधरी-सायला मार्ग पर की जा रही थी। वाडेल नाडी की ओर से सड़क पर पहुंचे। वहां सड़क किनारे संदिग्ध हालात में खड़ी एक अल्टो कार दिखाई दी। ड्राइवर से नाम-पता पूछा गया। वहीं कार की तलाशी ली गई। इस दौरान ड्राइवर मुकेश कुमार पुत्र हुकमाराम निवासी रंगाला थाना बागोडा, जिला जालोर के कब्जे से कुल 62 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध एवं 1.78 ग्राम स्मैक बरामद की गई। कार को किया जब्त पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में उपयोग में ली गई कार को भी जब्त किया गया। इस संबंध में आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं अफीम का दूध और स्मैक की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में सिणधरी थानाधिकारी उमेश कुमार, कांस्टेबल उदाराम, लाभुराम, सुखदेव और ड्राइवर कांस्टेबल बाबूलाल शामिल रहे।


