कोटा में शराब व्यापारी पर हुई फायरिंग और चाकू बाजी:बाइक पर आए चार बदमाश फायरिंग करते हुए वारदात सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कोटा में बदमाशों की बेख़ौफ़ वारदात सामने आई है। कैथुनी पोल थाना क्षेत्र में थाने के पीछे शराब व्यवसायी संदीप सोलंकी पर घर के पास कॉलोनी में घूम रहे उस दौरान चार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बाइक सवार बदमाश पहले तीन से चार राउंड फायरिंग करते नजर आए और जब संदीप भागने लगा तो उसके पैर पर गोली लगी। जिससे वह नीचे गिर गया उसके बाद उस पर चाकू से वार कर दिए। पूरी वारदात नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल संदीप को मौके से एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना पर कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना अधिकारी पुष्पेंद्र बंसीवाल ने बताया कि हमलावर कैथुनी पोल थाना क्षेत्र के ही हिस्ट्रीशीटर हैं। जबकि जिस संदीप पर हमला हुआ, उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। पिछले साल अनंत चतुर्दशी पर संदीप ने भी फायरिंग की थी और जेल गया था। जेल से छूटने के बाद से दोनों पक्षों में तनाव जारी था। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चारों आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *