कार से पकड़ी अवैध शराब, तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने रोका तो ड्राइवर घबराया, गुजरात तस्करी की फिराक में था

धम्बोला थाना पुलिस ने पुनावाडा-ढूंढरिया रोड पर नाकेबंदी के दौरान शराब से भरी एक कार को जब्त किया है। पुलिस ने कार से 8 कार्टन शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है। धम्बोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि मुखबिर के जरिये अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की ओर से पुनावाडा-ढूंढरिया मार्ग पर नाकेबंदी शुरू की गई। गाड़ियों की तलाशी के दौरान एक गुजरात नम्बर की कार को रुकवाया गया। ड्राइवर से पूछताछ की तो वह घबरा गया। इस पर पुलिस ने कार की तलाशी ली गई। कार में शराब के अवैध कार्टन भरे हुए थे। इस पर पुलिस ने कार ड्राइवर से शराब परिवहन के बारे में दस्तावेज मांगे, लेकिन ड्राइवर के पास कोई दस्तावेज नहीं थे। जिस पर पुलिस ने कार से शराब के 8 कार्टन जब्त करते हुए रामसोर बड़ा निवासी तस्कर रतना पुत्र धना डामोर को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से शराब तस्करी को लेकर पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *