मैरिज पैलेस के बाहर खड़ी बाइक चोरी:जंक्शन थाने में मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगालकर अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस

हनुमानगढ़ के संगरिया रोड पर गांव चन्दड़ा के पास स्थित एक पैलेस के बाहर खड़ी बाइक दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। बाइक मालिक की रिपोर्ट के आधार पर जंक्शन पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो किसी काम से आया था, उसी दौरान कोई उसकी बाइक कोई चोरी कर ले गया। पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार जुनाब अली पुत्र यासीन अली निवासी वार्ड पांच, गांव नवां ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसने पांच जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे उसने अपनी बाइक गांव चन्दड़ा के बस स्टैंड के नजदीक स्थित गुरनूर पैलेस के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद वह वापस आया तो बाइक गायब मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कॉन्स्टेबल पालाराम को सौंपी है। पुलिस बाइक चोर का पता लगाने के लिए पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *