अखिल भारतीय प्रबोधक संघ का जिला स्तरीय चुनाव पाली शहर के साइंस पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें सर्व सहमति से कुन्दन सिंह राठौड़ का अध्यक्ष, सद्दीक मोहम्मद सोलंकी को सचिव, ललित पुरी और मनोहर सिंह राजपुरोहित को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान सभी ने प्रबोधकों की मांगों को लेकर अपने-अपने विचार रखे। जिसमें वेतन विसंगति, प्रबोधक से वरिष्ठ प्रबोधक आदि समस्याों को लेकर चर्चा की। नवनियुक्त अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वे प्रबोधकों की समस्याओं को लेकर सदेव तत्पर रहेंगे। इस दौरान सभी ब्लाकों से रमेशचंद्र गोयल, जायका लाल तिवारी, किशोर सिंह, बाबूलाल परिहार, दुर्गा वैष्णव, मंजूलता, मूलाराम, मो. असलम मौजूद रहे।


