कार से 25 पेटी शराब जब्त, एक हिरासत में

सतबरवा| थाना क्षेत्र के पोलपोल सोनपुरवा से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 25 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है। थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां भेजी जानी थी। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पाटन | नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी भरत यादव ने अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ नावाजयपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। भरत यादव ने एक वीडियो क्लिप भी वायरल किया है, जिसमें देर रात ट्रैक्टर से बालू ढोते हुए देखा जा सकता है। भरत यादव ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे रामायण देखकर घर लौटते समय हरैया के पास नदी से बालू लादकर आ रहा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। पूछताछ में ट्रैक्टर कादिर मियां पिता आशिक मियां का बताया गया। उन्होंने थाना प्रभारी से इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में अवैध बालू की ढुलाई पर रोक लग सके। थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि आवेदन मिला है और इसकी जानकारी सीओ पाटन को दे दी गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उंटारी रोड| उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जमडीहा गांव में कमलेश मेहता की करीब 24 वर्षीया पत्नी अंचला कुमारी ने अपने घर के कमरे को बंद कर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना बुधवार दोपहर की है। घटना की सूचना विलंब से मिलने के बाद देर शाम पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही है। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर खेती बाड़ी में काम करने गये थे। इसी बीच महिला अपने कमरे का दरवाजा बंद कर कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब घर का दरवाजा बंद देखा तो किसी तरह दीवार तोड़कर भीतर घुसे तो देखा कि महिला फंदे से झूल रही थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *