स्वास्थ्य केंद्र में िबजली-पानी और सफाई पर चर्चा

भास्कर न्यूज | पाटन आकलन सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ ने नव पदस्थापित बीईईओ नागेंद्र प्रसाद सिंह को बीआरसी किशुनपुर में बुके व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर आकलन सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी ने कहा कि नए बीईईओ के पदभार ग्रहण करने से प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान अब तेजी से होगा। वहीं सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नए बीईईओ से हमें सकारात्मक सहयोग की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा। बीईईओ कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षक और विभाग मिलकर काम करें, तभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। इस अवसर पर टीईटी पास सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश उपाध्याय, अजप्ता के प्रखंड अध्यक्ष प्रियेश कुमार, जिला संगठन मंत्री राजीव रंजन पांडे समेत नागेश कुमार, राजू सिंह आदि मौजूद रहे। पाटन| प्रखंड प्रमुख शोभा देवी की अध्यक्षता में पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित आजाद ने किया। इसमें डॉक्टरों की ड्यूटी, अस्पताल में बिजली-पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रमुख ने स्वास्थ्य केंद्र का विजिट कर रोगियों का हाल-चाल जाना। प्रमुख ने कहा िक लोगों को समय पर इलाज और सुविधाएं मिलनी चाहिए। डॉक्टर यदि अपनी ड्यूटी में लापरवाही करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्र समय से संचालित हों ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों। डॉ. अमित ने भरोसा दिलाया िक स्वास्थ्य केंद्र की सभी छोटी-मोटी कमियों को दूर करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिले। मौके पर डॉ. श्रवण मेहता, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. मिथिलेश, डॉ. संतोष, बीपीएम शशिकांत कुमार, बैम धीरज सिन्हा, उदय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *