कार से 6 पेटी विदेशी शराब जब्त:लाल कलर की वैगन आर से हो रही थी तस्करी, आरोपी एहसान खान गिरफ्तार

सिवनी में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने दोपहर के समय एक कार से अवैध शराब की 6 पेटियां जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि धारना क्षेत्र से एक लाल रंग की मारुति वैगन आर कार में अवैध शराब लेकर एक युवक बरघाट या सिवनी आ रहा है। इस सूचना पर आबकारी विभाग की टीम बरघाट की ओर रवाना हुई। सेलुआ टोल नाका के पास वाहन क्रमांक MP 04 CF 6483 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से कुल 6 पेटियों में 72 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 54.0 बल्क लीटर है। जब्त शराब में 24 बोतल बकार्डी ब्लैक रम, 12 बोतल मैकडॉवेल नंबर 1 रम, 12 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 12 बोतल माइलस्टोन ब्लू व्हिस्की और 12 बोतल ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की शामिल हैं। आबकारी विभाग ने शराब के साथ परिवहन में उपयोग की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है।
आरोपी एहसान खान (32 वर्ष, पिता शेख जमील, निवासी अमानगंज वार्ड नंबर 15 बरघाट) के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 (1) और 34(2) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। इस कार्रवाई में जब्त की गई सामग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रणय श्रीवास्तव सहायक जिला आबकारी अधिकारी, खुशबू प्रिया मरावी आबकारी उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षक तीरथ सिंह, आरक्षक लेखसिंह टेकाम, आनंद मरावी, संतराम मरावी और मुकेश अहिरवार शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *