कार से 83 किलो गांजा बरामद, बलरामपुर का युवक गिरफ्तार:सारंगढ़ पुलिस ने अंबिकापुर से आरोपी को दबोचा, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में बलरामपुर जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 83 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर की गई। यह घटना 21 दिसंबर 2025 की रात की है। कंचनपुर बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की आर्टिगा कार (CG 15 CV 1742) से यह गांजा जब्त किया गया था। इस संबंध में सरिया थाने में अपराध क्रमांक 275/25, धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अंबिकापुर से आरोपी को हिरासत में लिया गांजा जब्त होने के बाद से आर्टिगा कार का मालिक आरिफ हुसैन (26 वर्ष), पिता इकबाल अंसारी, निवासी बरवाही, थाना सनावल, जिला बलरामपुर फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे अंबिकापुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी जुर्म कबूल किया पूछताछ के दौरान आरिफ हुसैन ने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त पुरनदास के साथ मिलकर ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की योजना बनाई थी। उसने यह भी बताया कि उसने अपनी आर्टिगा कार गांजा लाने के लिए पुरनदास को दी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी आरिफ हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *