अस्पताल के जनरल-वार्ड में युवक ने खुद को लगाई आग:मौके पर हुई मौत, सक्ती CHC की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सक्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के जनरल वार्ड में एक युवक ने खुद को आग लगा ली। इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। युवक बुरी तरह झुलस गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की नहीं हुई पहचान मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच के तहत पुलिस अस्पताल प्रबंधन, स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *