रोटरी क्लब ऑफ अमृतसर की ओर से सावन के मौके पर परिवार मिलन समारोह और मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। क्लब के प्रधान महिंदरपाल शर्मा की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में रोटरी सदस्यों ने गीत, गजल और शायरी से माहौल को रंगीन बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान जन गण मन से हुई। इसके बाद महिला सदस्यों ने पंजाबी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। काला डोरिया कुंडे नाल अड़िया ई होए .. तेरी कनक दी राखी मंुंडिया हुण मैं नईयो करदी जैसे गीतों पर रोटेरियन्स झूम उठे। महिलाओं ने गिद्दा किया। पुरुष सदस्यों ने भी गीतों और गजलों से मुकाबला किया। क्लब के सचिव इंजीनियर मनजीत सिंह ने समाज सेवा से जुड़े कार्यों की रिपोर्ट पेश की। अध्यक्ष महिंदरपाल शर्मा ने कहा कि यह मंच समाज सेवा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सभ्याचार को बढ़ावा देता है। समारोह में ईनर व्हील की महिला सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इस प्रस्तुति के लिए रोटेरियन गुरिंदरपाल कौर और अन्य को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधान सुरिंदर सिंह गांधी ने एक के बाद एक ग़ज़लें सुनाकर सभी को बांधे रखा। इस मौके पर राजेश मेहरा, अशोक कुमार, दलजीत सिंह अरोड़ा, निर्मल सिंह आनंद, महेश सागर, सुदर्शन कपूर, विजय नैयर, डॉ. पीएस मल्होत्रा, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. आरएस बावा, गुरिंदरपाल कौर, संजीव सूद, दलबीर सिंह और सौरभ कक्कड़ सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


