अमृतसर| समाजसेवी संस्था “वॉयस ऑफ अमृतसर” ने मैक्स सिटी में पौधे लगाए। संस्था की अध्यक्ष इंदू अरोड़ा ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए संस्था ने कॉलोनीवासियों के सहयोग से पौधे लगाए हैं। इन पौधों की देखभाल कॉलोनीवासी ही करेंगे। इवेंट कोऑर्डिनेटर नुपुर अग्रवाल और शाह इहतशाम खान ने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारिणी सदस्य, वॉलंटियर्स और कॉलोनीवासी मौजूद थे।


