सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के कैंप में 50 मरीजों की रक्तजांच

सेवा प्रकल्प ट्रस्ट की ओर से रविवार को मुस्तफाबाद बटाला रोड स्थित श्री रविदास मंदिर हॉल में 16वां खून जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, शुगर, रक्तचाप और हड्डियों की जांच मुफ्त की गई। जांच सुप्रसिद्ध डॉ. राजीव देव की देखरेख में हुई। मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। शिविर की शुरुआत मंदिर के प्रधान हंसराज और जोगिंदर पाल ने दीप प्रज्वलन कर की। सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के ट्रस्टी लाजपत राय खन्ना और डॉ. राजीव देव ने मंदिर कमेटी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में लगभग 50 मरीजों ने जांच करवाई। शिविर में कमल शर्मा, सतीश बधवार, अश्वनी बक्शी, शीतल विज, साहिल, गुरदीप शर्मा, दानिश तलवार, मनप्रीत, राजबीर, तुषार और दिलप्रीत सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *