चिरमिरी | नगर पालिका निगम चिरमिरी के वार्ड 40 सोनावनी स्थित काली मंदिर के पास श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने का मामला सामने आया है। न्यू माइंस और नेहरू कॉलोनी के निवासी इस मार्ग से मंदिर दर्शन के लिए नियमित रूप से गुजरते हैं। 13 जनवरी 2026 को इस स्थान पर एक वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। बावजूद इसके, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भी टेंट नहीं हटाया गया, जिससे मार्ग संकीर्ण हो गया और श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम में परोसे गए मांसाहारी भोजन का कचरा भी अब तक साफ नहीं किया गया, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।


