आरंग थाना क्षेत्र से गुजरे नेशनल हाईवे 53 पर शुक्रवार की सुबह मछली पकड़ने निकलने 6 साल के मासूम सहित तीन लोगों की मुरूम से भरे हाईवा ने कुचल दिया। मृतकों की शिनाख्त आरंग के बागेश्वर पारा निवासी श्रवण जलक्षत्री (40), मंगलू जलक्षत्री (28) और तिलक जलक्षत्री (6) के रू में हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच घेर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रास्ता क्लियर करवाया और शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस ने हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला आरंग के बागेश्वर पारा निवासी श्रवण जलक्षत्री (40), मंगलू जलक्षत्री (28) और तिलक जलक्षत्री (6) बाइक से महानदी की ओर मछली पकड़ने निकले थे। निसदा मोड़ के पास मोटरसाइकिल रांग साइड से पुल की ओर जा रही थी, तभी महासमुंद की तरफ से तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद श्रवण जलक्षत्री (40), मंगलू जलक्षत्री (28) और तिलक जलक्षत्री (6) हाइवा के पहिए के चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव सड़क पर क्षत-विक्षत हो गए। शव के टुकड़े इकट्ठा करके मरच्यूरी भेजे हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने सड़क पर बिखरे शवों के अवशेष इकट्ठा कर मॉर्चुरी भेजे और हाइवा को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी। इस हादसे से बागेश्वर पारा में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के तीन सदस्य अचानक इस तरह खो जाने से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


