काली माता मंदिर में बाबा भैरो नाथ जी का जन्मोत्सव मनाया

अमृतसर| लोहगढ़ गेट स्थित काली माता मंदिर में सेवक सभा की तरफ से रविवार को बाबा भैरो नाथ जी का जन्मोत्सव मनाया। जिसमें ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव ओम प्रकाश के आशीर्वाद से मनाए जन्मोत्सव में महिलाओं ने भजन संकीर्तन किया। अशोक महंत की अध्यक्षता में भंडारा भी लगाया गया। वहीं रात को शहर की भजन मंडलियों ने मिलकर माता रानी का गुणगान किया। इस मौके पर साहिल चोपड़ा, विद्या सागर, काका सुनील मेहरा, भोला, विक्की, राकेश, टोनी, सुशील, अमित, मानू, नरेंद्र सोनी, अनिल शाम समेत कई भक्तजन पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *