भास्कर न्यूज | अमृतसर जय मां काली चिंतपूर्णी सेवक सभा की ओर से मां चिंतपूर्णी जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में 14 दिनों तक धार्मिक समारोह कराया जा रहा है। मूर्ति स्थापना के 14 साल पूरे होने पर महंत सुमेश सेठ की अध्यक्षता में लोहगढ़ गेट स्थित काली माता मंदिर में शाम को राजन मिनी चंचल ने माता रानी का गुणगान किया। इससे पहले मंदिर के पुजारियों ने मिलकर पवित्र ज्योति जलाई। रात 8 से साढे 10 बजे तक चले संकीर्तन में महामाई का गुणगान किया। मिन्नी चंचल ने ‘इक दर माई दा बड़न वाला’ और ‘मेरी माता दिया सोहनियां सुंदर पहाड़ियां ने’ समेत कई भजन गाए। अंत में कंजकों का पूजन करके उन्हें प्रसाद दिया। इस मौके पर पंडित लाल, नरेश महेंद्रू, पंकज सेठ, सुनील मेहरा, अमित, विकास भाटिया, शिव कुमार, केशव, मोहित, मुकुल, पंकज, रवि, साहिल चोपड़ा, संजय समेत कई भक्त मौजूद रहे।


