‘मन चल वृंदावन धाम, वहां मिलेंगे घनश्याम’…

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा तीर्थ का शताब्दी समारोह 5 जून को होगा। इसी के उपलक्ष्य में कमेटी की तरफ से वीरवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित वृंदावन गार्डन कॉॅलोनी में से निकाली प्रभात फेरी दौरान कई भक्त शामिल हुए। फूलों से सजी पालकी में सजाए श्री ठाकुर जी के चित्रपट पर कॉॅलोनी के लोगों ने पुष्प वर्षा की। यह फेरी कमेटी महासचिव अरुण खन्ना और संकीर्तन चेयरमैन संजीव खन्ना की अध्यक्षता में निकाली गई। वृंदावन गार्डन कॉॅलोनी से शुरू होकर फेरी इस्कॉन मंदिर में भी पहुंची। जहां मंदिर सेवादारों ने श्री ठाकुर जी का स्वागत आरती उतारकर किया। संजीव खन्ना की ओर से गणेश वंदना के साथ संकीर्तन शुरू किया। उन्होंने जैसे ही ‘मन चल वृंदावन धाम, वहां मिलेंगे घनश्याम’ बोलो कृष्ण मुरारी भजन गाया तो फेरी में शामिल भक्तजन नाचने लगे। इसके बाद एक के बाद एक कई भजन गाए गए। जिसे सुनकर भक्तजन मंत्र मुग्ध हो उठे। कॉलोनी से शुरू हुई फेरी कई गलियों में पहुंची। ठाकुर जी के दर्शनों को रास्ते में खड़े भक्तों ने उन्हें मिष्ठान और फलों का भोग लगाया और प्रसाद संगत में बांटा। इस मौके पर संजय मेहरा, हरिकृपा प्रभु, जयदेव दास, भक्त विकास दास, शिवकृष्ण दास, शालिग्राम दास, शंख दास, रघुनाथ दास, संदीप प्रभु, भक्त नरिंदर अरोड़ा समेत कई भक्त मौजूद रहे। गौर है कि कमेटी द्वारा यह आखिरी फेरी निकाली गई। वहीं 31 मई शाम 3 बजे दुर्ग्याणा से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें ठाकुर जी की सुंदर झांकियां सजाई जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *