काशी विश्वनाथ मंदिर सुरक्षा से हटाए गए 104 पुलिसकर्मी:नए साल पर नए पुलिसर्मी संभालेंगे सुरक्षा, थानों और पुलिस लाइन में रवानगी

काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा नए साल में नए पुलिसकर्मी संभालेंगे। अभी ड्यूटी में तैनात 104 पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। रविवार रात ज्वाइंट सीपी के. एजिलरसन ने इनके स्थानांतरण का आदेश जारी किया। इसमें दरोगाओं समेत हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल और महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं। जेसीपी की ओर से सभी को ड्यूटी से तत्काल रवाना करने का निर्देश दिया गया है। इन सभी के स्थान पर जल्द ही नए पुलिसकर्मी भेजे जाएंगे। मंदिर सुरक्षा में लगाए गए नए कर्मियों को थानों और पुलिस लाइन से मंदिर की शिफ्टवार ड्यूटी में भेजा जाएगा। वहीं बड़े पैमाने पर अचानक हुए तबादले चर्चा में हैं। इनमें से कुछ पुलिसकर्मियों की शिकायतें भी आई थीं, हालांकि गश्ती में केवल समय पूरा होने का हवाला दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *