लखनऊ में 3 घंटे बैठा रहा बाघ…नहीं पकड़ पाई टीम:28 दिन से निगरानी, वन विभाग की लापरवाही से पिंजरे में ही मर गया पड़वा

लखनऊ में 28 दिन से वन विभाग की टीम सिर्फ बाघ के पीछे-पीछे घूम रही है। मचान बना दिया, पिंजरा लगा दिया और निगरानी की जा रही है। बाघ कई बार टीम के सामने आया, शिकार किया। वापस आकर 3 घंटे तक शिकार को खाया, लेकिन टीम ट्रेंकुलाइज नहीं कर पाई। वहीं वन विभाग की लापरवाही से पिंजरे में बंधे पड़वा की दम घुटने से मौत हो गई। 20 गांवों में बाघ की दहशत है। लोग घरों में कैद हैं। शाम होते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर जाता है। खेतों में नहीं जा रहे। कारोबार चौपट हो गया है। 3 घंटे में भी नहीं लग सका निशाना
रहमानखेड़ा के बुधड़िया गांव में शनिवार तड़के बाघ ने आम के बाग में गाय का शिकार किया था। कुछ हिस्सा खाकर भाग गया। रात में 1 बजे बाघ वापस बाग में आया और करीब 3 घंटे तक शिकार को खाता रहा। इस दौरान वन विभाग की टीम बाघ पर निशाना लगाती रही, लेकिन ट्रेंकुलाइज नहीं कर सकी। टीम की हलचल सुनकर रविवार सुबह करीब 4 बजे बाघ भाग गया। SDO की दलील- गाड़ियों की आवाज सुन भाग निकला
SDO हरिलाल ने बताया कि बुधड़िया गांव में शिकार वाली जगह पर वन विभाग की टीम विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ लगाई गई थी। रात में करीब 1 बजे के बाद बाघ शिकार के पास आया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने बाघ को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वाहनों की आवाज सुनकर बाघ सतर्क हो गया और भाग गया। DFO डॉ. सितांशु पांडेय ने बताया कि बाघ को सुरक्षित पकड़ने के लिए सभी संसाधन लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है। बुधड़िया गांव में शिकार के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। CISH की तरफ जाते दिखा पग मार्क
DFO ने बताया, कानपुर प्राणी उद्यान के डॉक्टर नासिर, लखनऊ प्राणी उद्यान के डॉक्टर बृजेन्द्र मणि यादव और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डॉक्टर दक्ष मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रहे हैं। मचान पर टीम डेरा डाले हुए है। वन विभाग ने घटना स्थल पर CCTV कैमरे लगाकर निगरानी तेज कर दी है। DFO ने बताया, घटना स्थल के पास कॉम्बिंग टीम को बाघ के पैरों के नए निशान मिले हैं। इससे लग रहा है कि बाघ रहमानखेड़ा के केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH) की ओर गया है। ……………………………….. इस खबर को भी पढ़ें… अखिलेश ने मां का दूध पीया है तो इस्तीफा दें:फर्रुखाबाद से BJP सांसद का पलटवार; घायल होने पर सपा प्रमुख ने तंज कसा था भाजपा सांसद मुकेश राजपूत इलाज के बाद फर्रुखाबाद लौट आए हैं। 10 दिन पहले 19 दिसंबर को संसद में हुई धक्का मुक्की में घायल हो गए थे। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *