काष्ठागार डिपो में सागौन भिजवाने पर बीएफओ को नोटिस

भास्कर न्यूज | बालोद निजी उपयोग के लिए सागौन पेड़ की अवैध कटाई को लेकर वर्तमान में वन विभाग चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच डौंडी के वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बिना कार्टिंग चालान एवं बिना मेजरमेंट के रोड किनारे गिरे सागौन लकड़ियों को काष्ठागार डिपों बालोद भेजवाने के संबंध में ईश्वर राम ठाकुर, बीएफओ परिसर रक्षक बिटेझर/पुसवाड़ा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि आपके द्वारा बिना कार्टिंग चालान एवं बिना मेजरमेंट के रोड़ किनारे गिरे पड़े सड़े खोड़ सागौन लकड़ी को काष्ठागार डिपो बालोद भिजवाया गया है। इस संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण देते हुए काष्ठागार डिपों बालोद में उपस्थित होकर सागौन लकड़ियों का मेजरमेंट (माप-जोख) कर कार्टिंग चालान इस कार्यालय में प्रस्तुत करें। नोटिस की प्रतिलिपि एसडीओ दल्लीराजहरा, काष्ठागार अधिकारी बालोद, डीएफओ को भेजी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *