कासगंज में 32 साल के SBI मैनेजर ने फांसी लगाई:2 साल पहले हुई शादी, पत्नी बोली-अफसर छुट्‌टी नहीं देते, प्रताड़ित करते थे

कासगंज में SBI के असिस्टेंट मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। 32 साल के मैनेजर ने रस्सी का फंदा बनाया और पंखे से लटक गए। पति का शव देखकर पत्नी बेहोश हो गई। पत्नी ने बैंक मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा- पति को संडे के दिन भी ऑफिस बुलाते थे। विरोध करने पर सस्पेंड कराने की धमकी देते थे। इससे परेशान होकर पति ने जान दे दी। मामला आवास विकास कॉलोनी का है। हालांकि, असिस्टेंट मैनेजर के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पत्नी एक साल की बेटी के साथ मायके गई थी
असिस्टेंट मैनेजर आकाश आवास विकास कॉलोनी में पत्नी-बेटी के साथ रहते थे। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है। 2 दिन पहले, पत्नी भावना अपनी बेटी मिष्टि के साथ मायके गई थी। भावना ने बताया- सोमवार सुबह 8 बजे मैंने पति को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। फिर मैंने मकान मालिक अजीत सिंह को फोन मिलाया और पति के बारे में पूछा। मकान मालिक ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला
मकान मालिक ने रूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो आकाश का शव फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। पुलिस और भावना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पत्नी घर पहुंची। पति का शव देखकर बेहोश होकर गिर गई। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। मकान मालिक और आकाश की पत्नी भावना से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। पत्नी बोली- पति को अफसर धमकाते थे
भावना ने बताया- पति का जुलाई, 2024 में कासगंज के मानपुर नगरिया ब्रांच में ट्रांसफर हुआ, तभी से मैनेजर और अन्य बैंककर्मी परेशान करते थे। उन्हें संडे के दिन भी ऑफिस बुलाते थे। पति जब विरोध करते तो उन्हें धमकाते थे। कहते थे- तुम कुछ करते नहीं हो, तुम्हें सस्पेंड करा देंगें। नहीं तो ट्रांसफर करा देंगे। ऑफिस वाले खुद पार्टी करते थे। सारा काम पर पति पर थोप देते थे। वह रात 12 बजे तक काम खत्म करके घर आते थे। असिस्टेंट मैनेजर की 80 हजार थी सैलरी, पिता CRPF में दरोगा
आकाश दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले थे। उनके पिता जितेंद्र देहरादून में CRPF में दरोगा हैं। आकाश की सैलरी करीब 80 हजार रुएए महीना थी। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। असिस्टेंट मैनेजर के परिवार वाले अभी नहीं आए हैं। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। —————————————- ये खबर भी पढ़ेंः- लखीमपुर में बाघ के शिकार का LIVE VIDEO: 100 मीटर दौड़ाकर सुअर की गर्दन पकड़ी लखीमपुर खीरी में बाघ ने जंगली सुअर शिकार किया। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बाघ जंगल से दबे पांव निकलता है। अचानक जंगली सुअर पर हमला कर देता है। उसकी गर्दन काटकर खा जाता है। यह देखकर पर्यटक सहम गए। वीडियो दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंचुरी का है। हालांकि, वीडियो किसी तारीख का है? इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *