किचन गार्डन के बारे में महिलाओं को दी जानकारी:चितलवाना ब्लॉक में हुई बैठक, विभिन्न पौधों के बीज भी बांटे

सांचौर के चितलवाना ब्लॉक में राजीविका ऑफिस में गुरुवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विकास क्लस्टर लेवल फेडरेशन ब्लॉक चितलवाना में स्वयं सहायता की महिलाओं की बैठक हुई। इस दौरान महिलाओं के विकास को लेकर चर्चा की गई। डीपीएम आशीष ने बताया- बैठक में महिलाओं को परियोजना से संबंधित किचन गार्डन बीज वितरण किए गए। साथ ही बीज के उपयोग के बारे में समझाते हुए गार्डन में अन्य बीज लगाकर पौधा के संरक्षण की जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को घर में किचन गार्डन लगाने से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया। साथ ही इनकी सुगंध से मन शांत व स्थिर रहने के साथ वातावरण को होने वालों फायदों के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में सीएलएफ पदाधिकारी एरिया ऑर्डिनेटर वीरेंद्र सिंह, एलआरपी मनोहर गर्ग व हापूराम सहित पशु पालन करने वाले व कृषि सखी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *